हिंदी
टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी घोषणा की है। बोर्ड ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।
टीम इंडिया ने जीता टी20 कप
New Delhi: टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ी घोषणा की है। बोर्ड ने टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का नकद इनाम देने का ऐलान किया है। यह राशि खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ के बीच बांटी जाएगी।
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और क्रिकेट प्रेमी टीम की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम को बधाई देते हुए कहा, 'बोर्ड खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और भविष्य के लिए उन्हें लगातार सफलता की शुभकामनाएं देता है।'
भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ न सिर्फ अपना खिताब सफलतापूर्वक बचाया, बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।
इस बार घोषित 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद दिए गए 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। यानी इस बार बोर्ड ने पिछले पुरस्कार की तुलना में छह करोड़ रुपये अधिक देने का फैसला किया है।