हिंदी
अपना पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान के यू टर्न लेने के बाद और 15 फरवरी को मुकाबले के लिए यह मैच और भी रोमांचक हो गया है।
नामीबिया से भिड़ेगी भारतीय क्रिकेट टीम
New Delhi: दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में गुरुवार को भारत का मुकाबला नामीबिया से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा और फैंस की नजरें एक बार फिर भारत की प्लेइंग इलेवन और बेहतर प्रदर्शन पर टिकी होंगी। वहीं पाकिस्तान के यू टर्न लेने के बाद और 15 फरवरी को भारत-पाक मुकाबले के लिए यह मैच और भी रोमांचक होने जा रहा है।
खास बात यह है कि इस मैच के सिर्फ तीन दिन बाद भारत को कोलंबो में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ना है, ऐसे में यह मुकाबला टीम कॉम्बिनेशन लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम की कोशिश टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।
पहले मैच से सबक लेकर उतरेगी टीम इंडिया
भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी, लेकिन यह जीत आसान नहीं रही। एक समय भारतीय टीम के बड़े बल्लेबाज लगातार आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे और स्कोर दबाव में आ गया था। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। अब उम्मीद है कि नामीबिया के खिलाफ टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बेहतर तालमेल के साथ मैदान में उतरेंगे।
निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर ताबड़तोड़ हमला, कहा- भारत बेचने वाले सिर्फ…
पॉइंट्स टेबल में भारत टॉप पर
ग्रुप ए में भारत फिलहाल नंबर 1 पर मौजूद है। पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के खाते में दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.450 है. पाकिस्तान के भी दो अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट कम होने की वजह से वह भारत से नीचे है।
नामीबिया पर भारी रहा है भारत
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और नामीबिया एक बार आमने-सामने आ चुके हैं. साल 2021 में खेले गए मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हराया था. उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था और टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की थी. आंकड़ों की बात करें तो भारत का पलड़ा नामीबिया के मुकाबले काफी भारी नजर आता है।
भारतीय टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं।
लौरें स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, मैक्स हेंगो।