हिंदी
BSNL ने भी TRAI Mandated Plan यानी कि सस्ते कॉलिंग प्लान लॉन्च कर दिए हैं (img- pinterest)
New Delhi: आजकल के दौर में जहां हर एक छोटे से बड़ा सख्श मोबाइल फोन का इस्तेमाल किए बिना नहीं रह पता, वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं,जो आज भी मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ बातचीत करने के लिए ही करते हैं। ऐसे में Airtel, Jio और Vi के बाद अब सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने भी TRAI Mandated Plan यानी कि सस्ते कॉलिंग प्लान लॉन्च कर दिए हैं। इसके लिए BSNL ने अपनी वेबसाइट और ऐप पर अलग से सेक्शन बनाया है और वहां बिना इंटरनेट वाले वॉइस ओनली प्लान के साथ-साथ इंटरनेट डेटा के साथ आने वाले सस्ते प्लान भी पेश किए हैं। इसके अलावा Jio ने भी अपने TRAI Mandated Plan मार्केट में उतारे थे। गौर करने वाली बात है कि BSNL के सस्ते कॉलिंग प्लान 172 रुपये से शुरू 439 रुपये तक जाते हैं।
क्या पै Voice Only प्लान का मतलब है? (IMG-PINTEREST)
टेलीकॉम कंपनियों के ज्यादातर प्रीपेड रिचार्ज में कॉलिंग के साथ-साथ इंटरनेट डेटा भी शामिल रहता है, लेकिन फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले बुजुर्ग या ऐसे ग्राहक जो इंटरनेट के लिए वाई-फाई पर निर्भर रहते हैं, उन्हें अब हर महीने डेटा के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। ऐसी ही जरूरतों के लिए TRAI ने दिसंबर 2024 में Telecom Consumers Protection Regulations में बदलाव किया था। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों के लिए कम से कम एक ऐसा Special Tariff Voucher देना अनिवार्य किया गया था, जिसमें केवल Voice और SMS की सुविधा हो। इस व्यवस्था का मकसद सिर्फ ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज चुनने का विकल्प देना था।
BSNL के द्वारा बताए गए विकल्पों में ₹172 वाला रिचार्ज सबसे कम कीमत का है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसमें देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ बताया गया है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें कम अवधि के लिए नंबर चालू रखना है और जिनका इंटरनेट इस्तेमाल बहुत कम है। बुजुर्गों या ऐसे परिवार के सदस्यों के लिए भी यह विकल्प काम आ सकता है, जिन्हें मुख्य रूप से कॉलिंग की जरूरत होती है। हालांकि रिचार्ज से पहले अपने सर्किल में SMS की सीमा और कॉलिंग से जुड़ी शर्तें जरूर जांचें लें।
अगर 28 दिन के बजाय पूरे 30 दिन की वैलिडिटी चाहिए, तो ₹184 वाला विकल्प देखा जा सकता है। इसमें 30 दिन तक अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा बताई गई है। यह उन लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकता है, जो हर महीने लगभग एक तय तारीख पर रिचार्ज करना चाहते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि 30 दिन और एक कैलेंडर महीने की वैलिडिटी हमेशा एक जैसी नहीं होती है।
BSNL का ₹190 वाला विकल्प एक महीने की वैलिडिटी के साथ बताया गया है। इसमें देशभर में अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS का लाभ शामिल है। इस प्लान की खास बात इसकी कैलेंडर आधारित वैलिडिटी है। उदाहरण के लिए, यदि ग्राहक 5 तारीख को रिचार्ज कराता है, तो अगली वैलिडिटी सामान्य तौर पर अगले महीने की उसी तारीख के हिसाब से होगी, जिन लोगों को हर महीने एक निश्चित तारीख पर रिचार्ज करना पसंद है, उनके लिए यह विकल्प समझना आसान हो सकता है।
लंबे समय तक वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए ₹439 वाला प्लान एक अच्छा विकल्प है। इसकी वैलिडिटी 80 दिन बताई गई है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। SMS की संख्या और दूसरी शर्तें अपने सर्किल के मौजूदा टैरिफ के अनुसार जांचना जरूरी है। इस प्लान का फायदा यह है कि ग्राहक को हर महीने रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। जिन लोगों का नंबर मुख्य रूप से कॉल रिसीव करने, परिवार से बात करने या जरूरी संपर्क बनाए रखने के लिए इस्तेमाल होता है, वे इस तरह के लंबे वैलिडिटी वाले विकल्प पर विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में दिखी रामकथा की वैश्विक झलक, श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका तक के कलाकारों ने बांधा समां
Voice Only प्लान का मतलब है, कि इसमें सामान्य इंटरनेट डेटा शामिल नहीं होता है। ऐसे में WhatsApp, ऑनलाइन पेमेंट, मैप और दूसरे इंटरनेट आधारित ऐप इस्तेमाल करने के लिए वाई-फाई या अलग डेटा पैक की जरूरत पड़ सकती है। एक और अहम बात यह है कि टेलीकॉम कंपनियों के प्लान सर्किल के हिसाब से अलग हो सकते हैं। BSNL की कोलकाता टेलीकॉम सर्किल की प्रकाशित टैरिफ सूची में ₹439 के 80 दिन वाले वॉइस प्लान के साथ 300 SMS का उल्लेख मिलता है, न कि 100 SMS प्रतिदिन। इसलिए सभी सर्किल में एक जैसे SMS लाभ मानना ठीक नहीं होगा।
TRAI के नियम का अर्थ भी यह नहीं है कि सभी ऑपरेटरों को एक ही कीमत पर समान प्लान देना होगा। नियम का उद्देश्य Voice और SMS के लिए अलग रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराना ह। ग्राहक My BSNL ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नंबर और सर्किल के अनुसार उपलब्ध प्लान की जानकारी देख सकते हैं।
Location : New Delhi
Published : 8 November 2026, 2:16 PM IST
No related posts found.