हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
जम्मू: प्रदेश पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान उत्तर प्रदेश का आरोपी जम्मू-कश्मीर में बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को श्रीनगर से उसके गृह राज्य उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भागने की कोशिश में वह घायल हो गया।
आरोपी की पहचान मोहम्मद अज़ीम पुत्र शाह मोहम्मद, निवासी उत्तर प्रदेश के रूप की गई। मोहम्मद अज़ीम को रविवार देर शाम यूपी पुलिस श्रीनगर से अपनी कस्टडी में उसके गृह राज्य लेकर आ रही थी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ पत्थर इलाके में आरोपी ने पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की।
पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान आरोपी ने छलांग लगा दी, जिससे वह गिर गया और आरोपी को चोटें आईं। हालाँकि, साथ चल रही पुलिस टीम ने तुरंत उसे काबू कर लिया और दोबारा पकड़ लिया।
घायल आरोपी को इलाज के लिए बनिहाल के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Location : Jammu & Kashmir
Published : 20 April 2026, 7:39 PM IST
Topics : custody Jammu Kashmir prison Road Accident UP Police