हिंदी
भारत समेत कई देशों में YouTube अचानक डाउन हो गया। यूजर्स को ‘Something Went Wrong’ एरर दिख रहा है। YouTube TV और अन्य सेवाएं भी प्रभावित। कंपनी ने कहा जांच जारी है, जानिए क्या है संभावित वजह।
YouTube डाउन(Img source: Google)
New Delhi: दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा YouTube बुधवार सुबह अचानक ठप हो गई, जिससे भारत समेत कई देशों में लाखों यूजर्स प्रभावित हुए। ऐप और वेबसाइट खोलते ही स्क्रीन पर “Something Went Wrong” का मैसेज दिख रहा है। वीडियो प्ले, सर्च, अपलोड और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सेवाएं कई जगहों पर काम नहीं कर रहीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील और जर्मनी में बड़े पैमाने पर दिक्कतें सामने आईं। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स पर लाखों शिकायतें दर्ज हुईं। भारत में दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु और कोलकाता से ज्यादा रिपोर्ट्स आईं, जबकि अमेरिका में भी बड़ी संख्या में यूजर्स प्रभावित बताए जा रहे हैं।
YouTube, you good bro? Sounds like a global outage right now. pic.twitter.com/LFEiw6BEwP
— Dave Sousa (@dave_sousa) February 18, 2026
मुख्य प्लेटफॉर्म के साथ-साथ YouTube TV पर भी असर देखा गया। कुछ यूजर्स ने बताया कि लाइव चैनल लोड नहीं हो रहे या स्ट्रीम बीच में रुक रही है। वहीं कुछ इलाकों में Google, Amazon Web Services और Cloudflare से जुड़ी सेवाओं में भी रुकावट की शिकायतें सामने आईं, जिससे अंदेशा है कि समस्या सर्वर या क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर स्तर पर हो सकती है।
कंपनी की ओर से आधिकारिक कारण साझा नहीं किया गया है। टेक विशेषज्ञों का मानना है कि यह सर्वर-साइड ग्लिच, नेटवर्क रूटिंग समस्या या क्लाउड सर्विस में तकनीकी खराबी का नतीजा हो सकता है। कुछ लोग साइबर अटैक की आशंका भी जता रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चूंकि आउटेज कई देशों में एक साथ दिखा, इसलिए संभावना है कि यह किसी केंद्रीकृत सिस्टम से जुड़ा मुद्दा हो।
TeamYouTube ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे समस्या की जांच कर रहे हैं और जल्द अपडेट देंगे। हालांकि, सेवा कब तक पूरी तरह बहाल होगी, इस पर स्पष्ट समयसीमा नहीं बताई गई है।
YouTube अब बोरिंग क्यों लगने लगा है? ये आदतें बदलते ही लौट आएगा देखने का मजा
फिलहाल यूजर्स को इंतजार करना होगा जब तक कंपनी स्थायी समाधान जारी नहीं करती।