हिंदी
Google Chrome में थीम कैसे बदलें? (Img: AI Image)
New Delhi: ऑफिस का काम हो या पढ़ाई, ज्यादातर लोग इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में रोजाना एक जैसा इंटरफेस देखकर आप भी बोर हो गए हैं, तो यह खबर आपके काम की है। Google Chrome में कई ऐसे ऑप्शन्स मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपने ब्राउजर को बिल्कुल नया और अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। इसके लिए आपको किसी अलग सॉफ्टवेयर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं पूरा तरीका।
सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर Google Chrome खोलें और एक नया टैब खोलें। स्क्रीन के नीचे दाएं कोने में पेंसिल आइकन या Customize Chrome ऑप्शन पर क्लिक करें। स्क्रीन के साइड में एक पैनल खुलेगा।
"थीम बदलें" ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको नेचर, लैंडस्केप, आर्ट और सॉलिड कलर्स समेत कई तरह के कलेक्शन दिखेंगे। आप इनमें से अपनी पसंदीदा थीम चुन सकते हैं। इसके अलावा आप मौजूद कलेक्शन में से "रोजाना रिफ्रेश करें" ऑप्शन को ऑन करके हर दिन एक नया वॉलपेपर पा सकते हैं।
अगर आपको Google के दिए गए वॉलपेपर पसंद नहीं हैं, तो आप अपनी पसंदीदा फोटो को अपने Chrome बैकग्राउंड के तौर पर सेट कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए एक नया टैब खोलें और Customize Chrome पर क्लिक करें।
इसके बाद Change theme के अंदर, Upload an image चुनें। अब अपने कंप्यूटर से अपनी पसंदीदा फोटो, फैमिली पिक्चर या कोई भी ग्राफिक चुनें और Open पर क्लिक करें। आपकी चुनी हुई फोटो Chrome के नए टैब पेज पर सेट हो जाएगी।
Google Chrome में खतरनाक सुरक्षा खामी,जारी की हाई-रिस्क चेतावनी; क्या आपका डेटा भी है खतरे में?
अगर आप अपने ब्राउजर के टैब और टूलबार का बैकग्राउंड कलर बदलना चाहते हैं, तो आप Chrome Web Store का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए Chrome Web Store खोलें और Themes सेक्शन में जाएं।
यहां आपको Dark, Anime, Minimalist और Space जैसी कई थीम मिलेंगी। अपनी पसंदीदा थीम चुनें और Add to Chrome पर क्लिक करें। फिर थीम ब्राउजर पर अप्लाई हो जाएगी।
अगर आप बाद में Chrome का पुराना लुक वापस लाना चाहते हैं, तो Settings में जाएं, Appearance सेक्शन खोलें और Reset to default पर क्लिक करें।
Location : New Delhi
Published : 28 November 2026, 12:12 PM IST