हिंदी
-कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, खनन और भू-माफिया जैसे मुद्दों पर कांग्रेस ने देहरादून में विशाल रैली का आयोजन किया। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा समेत कई वरिष्ठ नेता हिरासत में।
गोदियाल को हिरासत में लेती पुलिस (Img- Internet)
Dehradun: देहरादून पुलिस ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वे तमाम सुरक्षा इंतजामों को ध्वस्त कर राजभवन के लिए कूच कर रहे थे। दरअसल, राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, खनन जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस दौरान उनकी पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव कुमारी सैलजा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
देहरादून में हजारों पेड़ों और मंदिर पर मंडराता खतरा, आखिर किस फैसले ने बढ़ाई टेंशन? पढ़ें यहां
कांग्रेस के राजभवन कूच कार्यक्रम के तहत सोमवार 16 फरवरी को सुबह परेड ग्राउंड से ढोल-दमाऊ की गूँज के बीच हजारों कार्यकर्ता राजभवन की ओर बढ़े। बड़ी संख्या में यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं के कारण शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जाम लग गया। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें हुई।
कांग्रेस प्रदर्शन (Img- Internet)
राजभवन के पास बैरिकेडिंग को पार करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी भिड़ंत हो गई। राज्य में कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार, खनन और भू-माफिया जैसे मुद्दों पर कांग्रेस आक्रामक है।
पार्टी इस प्रदर्शन को 90 दिन के सरकार-विरोधी अभियान का पहला बड़ा पड़ाव बता रही है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने इसे सरकार की नीतियों के खिलाफ “हल्लाबोल” बताया और कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है।
कांग्रेस नेता राजेश चमोली ने आरोप लगाया कि लोक भवन कूच के डर से भाजपा सरकार ने पोस्टर-बैनर हटवाए। कूच में भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, अलका लांबा समेत प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल हुए।