Raebareli Crime News: गेहूं के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, परिजनों ने बतायी ये बात

जनपद में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार सुबह एक शख्स का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुहंची पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई। 

Raebareli: जनपद में गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी है। परशदेपुर चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार सुबह एक शख्स का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुहंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 58 साल के राम निहोरा के रूप में हुई है।  वारदात परशदेपुर चौकी क्षेत्र के महेशपुर गांव में हुई। परिजनों और गांव में मातम पसरा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतक के बड़े बेटे सुशील कुमार पटेल ने बताया कि राम निहोरा बुधवार को दिन में गेहूं के खेत में पानी लगाने गए थे। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान उनका शव खेत में बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आंशका जतायी है।

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी; जानें अब कब होगी सुनवाई

घटना की सूचना मिलते ही परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी मोहित शर्मा के अनुसार, फिलहाल मृत्यु का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

राम निहोरा के परिवार में पांच संतानें हैं, जिनमें तीन बेटे—सुशील कुमार पटेल (28), मनोज कुमार (26) और विनोद कुमार (25) तथा दो बेटियां मोहिनी (19) और रागनी (17) शामिल हैं। घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक के घर पर आर्थिक संकट भी मंडरा गया है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रायबरेली के सुपर मार्केट पर संकट: जर्जर घोषित होने के विरोध में दुकानदारों का धरना, दो टूक बोले व्यापारी

पुलिस की कार्रवाई

इस मामले में थाना अधीक्षक ने बताया कि व्यक्ति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मौत के कारण का पता कर रही है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 29 January 2026, 2:15 PM IST

Advertisement
Advertisement