बांदा में एक कॉल और एक झांसा… फिर ऐसे टूटा ठगी का पूरा नेटवर्क
बांदा पुलिस ने संगठित चोरी और टप्पेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 14,100 रुपये नकद और मोटरसाइकिल बरामद की है, जबकि 2.84 लाख रुपये की अवैध संपत्ति बैंक में फ्रीज कर दी गई है। आरोपी लंबे समय से “पैसे दोगुने करने” के नाम पर ठगी कर रहे थे।