बांदा में रिश्ते का कत्ल, बेटे ने बेरहमी से की पिता की हत्या, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा में शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 October 2026, 11:59 PM IST
google-preferred

Banda: यूपी के बांदा में रिश्ते का कत्ल और सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के बांधा पुरवा में शुक्रवार रात को पारिवारिक विवाद के चलते एक बेरहम बेटे ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जांच करती पुलिस

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक पत्नी से विवाद होने के चलते तनाव में था। इस बीच उसकी अपने पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद  उसने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि  मोतीलाल यादव पुत्र स्व0 ललुआ उम्र करीब 70 वर्ष निवासी ग्राम बांधापुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा को उसके पुत्र नीलम यादव  35 वर्ष ने  पारिवारिक विवाद के चलते कहासुनी के दौरान सिर में मार दिया जिसको परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

गांवों में भी खुलेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, पंचायतों को हर महीने होगी 4 हजार रुपये तक की कमाई!

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग के शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजन से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

ट्रेनों और स्टेशनों से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार! GRP बांदा ने झाड़ियों के पास से दबोचा, 2 कीमती फोन बरामद

बांदा की इस घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही वारदात की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Location :  Banda

Published :  30 October 2026, 11:49 PM IST

Advertisement