हिंदी
महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Maharajganj: पेपर लीक समेत काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में युवाओं पर लाठी चार्ज के खिलाफ दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के खिलाफ यूपी में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज, राजधानी लखनऊ, गोरखपुर समेत कई जनपदों में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आये हैं।
महराजगंज में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के खिलाफ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन#akhileshyadav #samajwadiparty #maharajganjnews #uppolitics #spprotest pic.twitter.com/RgfM1yg8Gv
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 21, 2026
महराजगंज में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबडेवाल के नेतृत्व में सपाइयों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। सपा के कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर धरना दिया और अखिलेश यादव को रिहा करने की मांग की।
महराजगंज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शहर के मेन चौराहे पर एकत्र हुए और धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर महराजगंज में महासंग्राम... पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल की अगुवाई में बड़ा प्रदर्शन#SPworkers #SushilTibrewal #protest #Maharajganj #AkhileshYadav #DynamiteNews @yadavakhilesh@samajwadiparty @SushilTibrewal1 pic.twitter.com/sEA5B6CnZm
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 21, 2026
धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और तत्काल रिहाई की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल, श्रवण पटेल, प्रणव गौर, सतीश बोनी शेख, नौशाद आलम, आकाश पटेल, दिलीप शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 21 July 2026, 9:26 PM IST