हिंदी
भारत के चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को चुनाव कराने की घोषणा की है। मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी। हर दो साल में होने वाले इन चुनावों से राज्यसभा की संरचना में आंशिक बदलाव होता है।
चुनाव आयोग (Img: Google)
New Delhi: भारत के चुनाव आयोग ने काउंसिल ऑफ स्टेट्स या राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव शेड्यूल की घोषणा कर दी है। ये चुनाव 10 राज्यों में होंगे। वोटिंग 16 मार्च, 2026 को होगी और उसी दिन काउंटिंग भी होगी। हर दो साल में होने वाले इन चुनावों से ऊपरी सदन की बनावट में बदलाव होता है। राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है और राज्यों में स्ट्रेटेजिक मीटिंग्स का सिलसिला शुरू हो गया है।
दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग ने अप्रैल 2026 में सेवानिवृत्त हो रहे राज्यसभा सदस्यों की 37 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये सीटें 10 राज्यों से संबंधित हैं और संबंधित सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में समाप्त हो रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार पूरी चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026 (गुरुवार)
नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026 (गुरुवार)
नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026 (शुक्रवार)
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026 (सोमवार)
मतदान की तिथि: 16 मार्च 2026 (सोमवार)
मतदान का समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना: 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026 (शुक्रवार)
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र पर प्राथमिकता अंकित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित विनिर्देश वाले एकीकृत बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग मान्य नहीं होगा।

इन 37 सीटों में प्रमुख राज्यों में महाराष्ट्र की 7 सीटों, ओडिशा की 4, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, हरियाणा की 2, हिमाचल प्रदेश की 1 और तेलंगाना की 2 सीटें शामिल हैं।
कुछ सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा, जबकि कुछ का 9 अप्रैल 2026 को। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रेक्षक नियुक्त करने का निर्णय लिया है, ताकि पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी ने हरे निशान पर की शुरुआत, कारोबार में दिखा उतार-चढ़ाव
महाराष्ट्र से शरदचंद्र पवार, प्रियांका चतुर्वेदी और रामदास अठावले जैसे सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। तमिलनाडु से तिरुचि शिवा और कनिमोझी एनवीएन सोमू की सीटें रिक्त होंगी। पश्चिम बंगाल, बिहार और असम से भी कई वरिष्ठ सदस्य अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे।
इन चुनावों का असर राज्यसभा की वर्तमान संख्या बल पर पड़ सकता है। जिन राज्यों में विधानसभाओं में राजनीतिक समीकरण बदले हैं, वहां परिणामों को लेकर खास दिलचस्पी रहेगी।