हिंदी
पुलिस पर लापरवाही के आरोप
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां थाने के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद सुनवाई न होने से आहत 18 वर्षीय युवती ने आत्मग्लानि में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना थरियांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। युवती की मौत के बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
मृतका के पिता बसंत लाल दिवाकर के अनुसार, 15 फरवरी को उनके छोटे बेटे की शादी थी। इसी दौरान घर के सामने सीसी रोड पर बर्तन धोने को लेकर गांव के कुछ दबंगों—रमेश और राजा—ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि घर में पुरुष सदस्य न होने का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उनकी बेटी खुशबू देवी और बहू सविता के साथ घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की तथा मोहल्ले के सामने घसीटकर अपमानित किया।
परिजनों का कहना है कि उसी दिन थाने में लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने डांटकर भगा दिया। अगले दिन फिर शिकायत करने पहुंचे, तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस उपेक्षा से आहत होकर खुशबू देवी ने घर के अंदर दरवाजे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रायबरेली में आज से शुरू हुआ बोर्ड की परीक्षा, 69 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिये 107 सेंटर तैयार
युवती की मौत के बाद परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया और मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों पर कार्रवाई होती, तो युवती की जान बच सकती थी।
भारत समेत कई देशों में YouTube डाउन, यूजर्स को दिखा ‘Something Went Wrong’ Error; वजह की जांच जारी
थरियांव थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया है।
Location : Fatehpur
Published : 18 February 2026, 12:03 PM IST
Topics : fatehpur news Fatehpur Suicide UP News