हिंदी
बोर्ड की परीक्षा
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज, 18 फरवरी 2026 से शुरू हो गई हैं। यह परीक्षा अन्य जनपदों की तरह रायबरेली में भी समय पर आरंभ हुई है, जिसमें लाखों छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
कुल 107 परीक्षा केंद्र स्थापित
जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। रायबरेली में कुल 107 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।
अनियमितता पर सख्त कार्रवाई
परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक। प्रशासन सतर्क है और किसी भी अनियमितता पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, आवश्यक सामग्री लेकर समय से पहले केंद्र पहुंचें और नियमों का पालन करें।
सुपर-8 में भारत की बड़ी टक्कर: साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से मुकाबला, जानें पूरा शेड्यूल
19 सेक्टर मैजिस्ट्रेट के द्वारा निगरानी
संजीव कुमार सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली में कड़ी सुरक्षा में शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज 18 फ़रवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिट में कुल 69 हज़ार 6 सौ 61 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि ज़िले भर मे कुल 107 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं उनमें 19 सेक्टर मैजिस्ट्रेट के द्वारा निगरानी की जाएगी।
कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रो की निगरानी
वहीं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है और कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रो की निगरानी की जा रही है डीआईओएस संजीव कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
Location : Raebareli
Published : 18 February 2026, 11:16 AM IST
Topics : Dynamite News UP News uttar pradesh उत्तर प्रदेश