परीक्षा केंद्र की SSP ने की सख्त निगरानी, कंट्रोल रूम से लेकर एग्जामिनेशन रूम तक हलचल, जानिये किस बात पर है खास नजर?

एटा में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम चेक कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

Updated : 18 February 2026, 12:50 PM IST
google-preferred

Etah: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा जिला मॉनिटरिंग सेल एटा का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस अधिकारियों से परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी ली।

नकल पर जीरो टॉलरेंस! उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 1261 केंद्र तैयार, जानें इस बार क्या होने वाला है खास?

एसएसपी ने परीक्षा कक्षों के बाहर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, प्रवेश द्वार पर चेकिंग व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा की निष्पक्षता से समझौता नहीं होना चाहिए।

सीसीटीवी कंट्रोल रूम की जांच

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया। वहां लगे कैमरों की मॉनिटरिंग व्यवस्था को देखा और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सतर्कतापूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला मॉनिटरिंग सेल में बैठकर उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों की लाइव फीड देखी और अधिकारियों से समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही परीक्षा

जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक है और केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

शासन की मंशा के अनुरूप कार्रवाई

एसएसपी ने कहा कि शासन की मंशा है कि यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त हो। इसी उद्देश्य से जनपद में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों पर नियमित गश्त करते रहें और किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करें।

रायबरेली में आज से शुरू हुआ बोर्ड की परीक्षा, 69 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिये 107 सेंटर तैयार

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि छात्र-छात्राएं बिना किसी भय और दबाव के परीक्षा दे सकें।

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 18 February 2026, 12:50 PM IST

Advertisement
Advertisement