हिंदी
Mainpuri: मैनपुरी से सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। SIR को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा साजिश के तहत वोट डिलीट करवा रही है और चुनाव आयोग एकतरफा भूमिका निभा रहा है। डिंपल यादव ने ममता बनर्जी के महाभियोग वाले रुख का समर्थन करते हुए कहा कि विपक्ष एकजुट है। बजट को उन्होंने आम जनता के लिए निराशाजनक बताया। साथ ही फिल्मों के जरिए भेदभाव, चाइनीज मांझे की बिक्री और भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
Location : Mainpuri
Published : 7 February 2026, 4:58 PM IST