मैनपुरी में डिंपल यादव का BJP पर बड़ा हमला, स्मार्ट मीटर से लेकर पेपर लीक तक सरकार को घेरा; जानें क्या कुछ कहा
Mainpuri News: मैनपुरी में दिशा समिति की बैठक में पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने स्मार्ट मीटर, बिजली संकट, पेपर लीक, बुलडोजर एक्शन और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता का ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है, जबकि युवा और आम लोग लगातार परेशान हैं।