Mainpuri Double Murder: सपा सांसद डिंपल यादव पहुंची पीड़ित परिवार के बीच; हर संभव मदद का दिया आश्वासन, कही ये बड़ी बात

समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद डिंपल यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र के बरनाहल थाना अंतर्गत गांव फूलापुर में हुए डबल मर्डर के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन व शासन से हरसंभव मदद दिलाने की मांग उठाई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 6 February 2026, 3:20 PM IST
google-preferred

Mainpuri: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सांसद डिंपल यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने करहल विधानसभा क्षेत्र के बरनाहल थाना अंतर्गत गांव फूलापुर में हुए डबल मर्डर के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन व शासन से हरसंभव मदद दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान डिंपल यादव ने विभिन्न राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

डबल मर्डर पीड़ित परिवार से मुलाकात

फूलापुर गांव पहुंचकर डिंपल यादव ने शोकाकुल परिजनों से बातचीत की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता और त्वरित न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप

लोकसभा स्पीकर और प्रधानमंत्री से जुड़े सवाल पर डिंपल यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता को सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा था, जबकि वह एक प्रकाशित पुस्तक की कुछ पंक्तियां पढ़ना चाहते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में सांसदों को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार होना चाहिए, लेकिन विपक्षी दलों चाहे तृणमूल कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं मिला, जिसके चलते राज्यसभा से वॉकआउट करना पड़ा।

फतेहपुर में प्रेम का खौफनाक अंत: महबूबा ने किया इतना परेशान, छोड़नी पड़ी दुनिया; मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

UGC और संसद हंगामे पर प्रतिक्रिया

यूजीसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इसे भारतीय जनता पार्टी लेकर आई है और उसके सदस्य भी उसी दल से जुड़े हैं, इसलिए जवाब भी भाजपा को देना चाहिए। संसद में हो रहे हंगामे पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का रवैया पहले माइक्रोफोन बंद करने तक सीमित था, लेकिन अब विपक्षी सांसदों को बोलने ही नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि अभद्र भाषा का प्रयोग भी चिंता का विषय है और इसी नाराजगी के कारण कुछ सांसदों को निलंबित किया गया।

महिलाओं की सुरक्षा और नेशनल सिक्योरिटी पर सवाल

दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों के लापता होने की घटनाओं पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि प्रशासन समस्याओं को स्वीकार ही नहीं करेगा तो समाधान कैसे निकलेगा। वहीं नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे पर उन्होंने पुलवामा और अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए केंद्र सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

BLO विवाद से गरमा उठा अमेठी का सियासी माहौल, बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, सपा भी बनी हमलावर

‘गांधी’ नाम विवाद और बनारस मुद्दा

प्रधानमंत्री द्वारा गांधी नाम को लेकर लगाए गए आरोपों पर डिंपल यादव ने कहा कि इस तरह की राजनीति उचित नहीं है। उन्होंने बनारस में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और मंदिरों को नुकसान पहुंचाने के आरोपों का जिक्र करते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। डिंपल यादव के इस दौरे से मैनपुरी की सियासत एक बार फिर गरमा गई है, जबकि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 6 February 2026, 3:20 PM IST

Advertisement
Advertisement