Amethi News: व्यापारी के अपहरण और एक करोड़ की फिरौती, फिर आगे जो हुआ, जानें पूरी खबर

अमेठी में पांच दिन पूर्व मंगलवार को कबाड़ व्यवसाई के साथ अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मामले पुलिस ने पांचवें दिन तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बच्चों को स्कूल से छोड़ कर वापस आ रहे कबाड़ व्यवसाई का तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

Updated : 14 February 2026, 5:18 PM IST
google-preferred

Amethi: अमेठी में पांच दिन पूर्व मंगलवार को कबाड़ व्यवसाई के साथ अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मामले पुलिस ने पांचवें दिन तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बच्चों को स्कूल से छोड़ कर वापस आ रहे कबाड़ व्यवसाई का तीन बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। बदमाशों ने व्यापारी से दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम मिल जाने के बाद व्यापारी को शाम के समय गाड़ी सहित छोड़ दिया था।पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने बताया कि तीन संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले कर जांच की जा रही है।

क्या है पूरी खबर?

जिले के मुसाफिर खाना थाना क्षेत्र के भीखीपुर निवासी रमन अग्रहरि का धरौली के पास मंगलवार को उसकी गाड़ी सहित अपहरण का मामला सामने आया था।यह घटना उस समय हुई थी जब रमन अपनी बोलोरो गाड़ी से अपने बच्चों को स्कूल छोड़ कर वापस आ रहा था। परिजनों ने बताया कि उसे तीनों बदमाशों ने दिन भर इधर उधर घुमाया और खूब धमकाया।उससे एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग किया। अंत में रमन ने बदमाशों को दस लाख रुपये दे दिया।जिसके बाद बदमशों ने उसे मुक्त कर दिया। जिसके बाद रमन ने अपने घर पर फोन कर घटना से परिजनों को अवगत कराया।

शादी में दूल्हे के पिता की धांसू एंट्री, बाइक पर बैठकर लूट ली महफिल; Video सोशल मीडिया पर वायरल

आनन फानन में परिजन रमन को लेकर मुसाफिर थाने पहुंचे जहां रमन ने आप बीती पुलिस को बताया। रमन के चालक ने बताया कि मेरे भाई के फोन से मेरे नंबर पर पैसे के लिए बार बार फोन आ रहा था हमने कई बार उन्हें पैसे ले जाकर दिया। उसने दावा किया कि जिसे हमने पैसा दिया है वह सामने आये तो हम उसकी पहचान कर लेंगे।

एक करोड़ की फिरौती की मांग

रमन ने बताया कि उसको तीन लोगों ने मारुति कार से किडनैप कर लिया एक करोड़ की फिरौती की मांग किया।असर्मथता जताने पर उसे मारे पिटे बीस लाख रुपये पर माने दस लाख रुपये देने पर उसे मुक्त किया मुक्त किया। मंगलवार से ही पुलिस रमन को लेकर जांच की बात करती रही। चार दिन तक पुलिस को प्रतीत हो रहा था कि घटना सही नहीं है।

खालिस्तानी आतंकी को मारने की साजिश केस में बड़ा मोड़, आरोपी ने कबूल किया जुर्म; जानें क्या है पूरा मामला?

तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पांचवें दिन पुलिस ने रमन की तहरीर पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।तीनों संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूंछ तांछ कर रही है।जल्द ही पुलिस खुलासा कर देगी। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवण टी ने बताया कि तीन संदिग्धों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 14 February 2026, 5:18 PM IST

Advertisement
Advertisement