‘किसकी बेटी, किसकी सुहागन?’ सन्नाटे में गुम हुआ एक महिला का वजूद, अमेठी में लावारिस शव मिलने से हड़कंप
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मालती नदी से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। शव बांस के जाल में फंसा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। आसपास के गांवों और थानों को सूचना दी गई है।