जेएनसीयू में वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकली रन फॉर यूनिटी रैली, छात्रों ने दिया एकता का संदेश

बलिया के जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी रैली निकाली गई। माधव अकादमी भवन से बसंतपुर गांव तक आयोजित रैली में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 31 October 2026, 6:06 PM IST
google-preferred

Ballia: देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी रैली का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय परिसर से शुरू हुई इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। माधव अकादमी भवन से शुरू होकर बसंतपुर गांव तक पहुंची रैली के दौरान विद्यार्थियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें, भारत माता की जय और जननायक चंद्रशेखर अमर रहें के नारे लगाए। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा।

माधव अकादमी भवन से बसंतपुर गांव तक निकली रैली

राजभवन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण और मार्गदर्शन में किया गया। रन फॉर यूनिटी रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित माधव अकादमी भवन से हुई। इसके बाद रैली बसंतपुर गांव तक पहुंची। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

बलिया में बारात से लौट रही महिला के साथ मारपीट और लूट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

देशभक्ति के नारों से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर

रैली में शामिल विद्यार्थियों ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें, भारत माता की जय और जननायक चंद्रशेखर अमर रहें के नारे लगाए। इन नारों से विश्वविद्यालय परिसर और रैली का मार्ग गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करने के साथ विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा। रैली के माध्यम से युवाओं को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Ballia News

छात्रों ने दिया एकता का संदेश (IMG: Dynamite News)

राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने किया संयोजन

रन फॉर यूनिटी रैली का संयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. छबिलाल, डॉ. रजनी चौबे और डॉ. अनुराधा राय ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण संकाय डॉ. विनीत सिंह, डॉ. प्रवीण नाथ यादव, डॉ. दिलीप कुमार मद्धेशिया, डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. निधि सिंह और सुश्री साक्षी वर्मा सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

शरद पूर्णिमा पर बलिया में गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट, सरजू बाबा के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाए हैरतअंगेज दांव-पेच

छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक और अन्य कर्मचारी भी शामिल हुए। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Location :  Ballia

Published :  31 October 2026, 6:06 PM IST

Advertisement