जेएनसीयू बलिया को मिला नया कुलपति, प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ला की नियुक्ति
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के नए कुलपति के रूप में प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ला की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। प्रो. शुक्ला वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।