हिंदी
जेएनसीयू में 'हर घर तिरंगा' अभियान (IMG: Dynamite News)
Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। इसके बाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने साफ-सफाई अभियान चलाया और शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Ballia News: चाची की हत्या कर भागा भतीजा, फिर झाड़ियों में छिपा बैठा था… पुलिस ने ऐसे दबोचा
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्ष 1942 के ऐतिहासिक बलिया आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम में जिले के योगदान के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि अंग्रेजी शासन के खिलाफ हुए विद्रोह में बलिया के अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। साथ ही सुखपुरा क्षेत्र के शहीदों के योगदान से भी विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
Ballia News: क्लीनिक के अंदर पसरा था सन्नाटा, दरवाजा खुलते ही सामने आया ऐसा मंजर कि उड़ गए होश
कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया। आयोजन में समिति के सदस्य डॉ. लाल विजय सिंह, डॉ. विवेक कुमार यादव, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. पूजा सिंह और मंशा पाण्डेय ने सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. स्मिता त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Location : Ballia
Published : 14 August 2026, 7:29 PM IST