15 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, हाथरस में रैली, महोत्सव और तिरंगा लाइटिंग के होंगे भव्य आयोजन
हाथरस में 6 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा महोत्सव, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा लाइटिंग जैसे आयोजन होंगे। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी विभागों को अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन और ध्वज संहिता के पालन के निर्देश दिए हैं। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।