हिंदी
हर घर तिरंगा अभियान (Source: Dynamite News)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जीआरपी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा के निर्देश पर जीआरपी थाना मैनपुरी के थानाध्यक्ष सोनू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग एरिया और फुट ओवर ब्रिज पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों में खासा उत्साह नजर आया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया।
यात्रा के दौरान मौजूद यात्रियों और आम लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें।
जीआरपी पुलिस के इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना रहा।
Location : Mainpuri
Published : 12 August 2026, 2:12 PM IST