Amethi: आखिर 15 अगस्त से पहले अमेठी में क्यों जमा हुई हजारों की भीड़? सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा
अमेठी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में आयोजकों के अनुसार 20 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगों और देशभक्ति नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा अमेठी कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिकों ने इसमें भाग लिया। लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा।
2 / 5
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों ने माहौल को और उत्साहपूर्ण बना दिया। युवा हाथों में तिरंगा लेकर जोश के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए। महिलाओं और बच्चों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तिरंगे से सजे अमेठी नगर में हर तरफ राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का माहौल नजर आया। यात्रा में अलग-अलग वर्गों की भागीदारी ने इसे जनभागीदारी का बड़ा रूप दिया।
3 / 5
जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशवासियों के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने जिस उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया, वह क्षेत्र की राष्ट्रभक्ति और एकता को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री और अमेठी की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में तिरंगे के सम्मान को बढ़ावा मिला है।
4 / 5
उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाने और फहराने के लिए स्वतंत्र है। विशाल तिरंगा यात्रा को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए।
5 / 5
तिरंगा यात्रा का संयुक्त नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी और एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। यात्रा में जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री विषु मिश्रा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू कसौधन समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।