महराजगंज में गूंजा तिरंगे का जयघोष, सदर विधायक की मौजूदगी में हजारों लोगों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
महराजगंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सदर ब्लॉक परिसर के शहीद स्थल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जय मंगल कन्नौजिया समेत जनप्रतिनिधियों और हजारों लोगों ने यात्रा में हिस्सा लिया। शहीदों को नमन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।