Mirzapur: छात्रों के जोश और नागरिकों के जुनून से बदला मिर्जापुर का मंजर, तिरंगामय हुआ पूरा शहर

मिर्जापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। स्कूली बच्चों, अधिकारियों और नागरिकों ने देशभक्ति के नारों के साथ रैली में भाग लिया। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 August 2026, 12:17 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मीरजापुर नगर पालिका परिषद ने गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सिटी क्लब सिविल लाइन से शुरू हुई इस यात्रा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूरे शहर में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और इंकलाब जिंदाबाद के नारों से देशभक्ति का माहौल बना रहा।

सिटी क्लब से घंटाघर तक निकली तिरंगा यात्रा

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में आयोजित इस तिरंगा यात्रा को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सिटी क्लब से कचहरी, रामबाग, वासलीगंज होते हुए घंटाघर तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया।

Mirzapur: गंगा में अचानक बढ़ने लगा पानी, घाट पर पहुंचने वालों ने देखा हैरान करने वाला नजारा

स्कूली बच्चों ने पेश की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

तिरंगा यात्रा में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने तिरंगे की थीम पर आधारित झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बैण्ड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली यह यात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।

तिरंगा हमारी एकता और बलिदान का प्रतीक

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों की एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से 15 अगस्त पर अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की।

Mirzapur: लाइक और व्यूज के लिए थाने के सामने बनाई रील, लेकिन मिल गई जेल की हवा

सुरक्षा और व्यवस्थाओं के रहे विशेष इंतजाम

तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। नगर पालिका ने रैली मार्ग की पहले से सफाई कराई, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और चिकित्सकीय टीम भी तैनात रही। यात्रा का समापन घंटाघर परिसर में राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Location :  Mirzapur

Published :  13 August 2026, 12:17 PM IST

Advertisement