हिंदी
राष्ट्रीय एकता दिवस फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
गोरखपुर: लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुलिस लाइन्स गोरखपुर के क्वार्टर गार्द में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी गोरखपुर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की एकता को अक्षुण्ण रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
500 ड्रोन, 9 मंच और लाखों दीप, इस बार चित्रकूट की दीपावली होगी बेहद खास
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के प्रति उनके समर्पण को याद किया। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर एक मजबूत और एकजुट भारत के निर्माण की नींव रखी थी। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और दूरदर्शिता आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्रीय एकता केवल संवैधानिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से पुलिस बल का महत्वपूर्ण दायित्व है। समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और विश्वास कायम रखने के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने में पुलिस की अहम भूमिका है।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Location : गोरखपुर
Published : 31 October 2026, 2:41 PM IST