कौशाम्बी में सगाई के 5 साल बाद शादी से मुकरा प्रेमी, नाराज होकर टंकी पर चढ़ी प्रेमिका, बोली – कूदकर दे दूंगी जान

कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर में शनिवार को शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों चले ड्रामे के बाद महिला पुलिसकर्मियों की सूझबूझ व बहादुरी से युवती को सकुशल नीचे उतार लिया गया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 31 October 2026, 12:50 PM IST
google-preferred

Kaushambi: पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी से इनकार किए जाने से नाराज एक युवती निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। घंटों चले घटनाक्रम के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को सकुशल नीचे उतार लिया।

पांच साल पहले हुई थी सगाई

मिली जानकारी के अनुसार, सरायअकिल थाना क्षेत्र के डहिया गांव निवासी सुखलाल की बेटी अनूपा की सगाई करीब पांच वर्ष पहले सरायअकिल निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामचंद्र के साथ हुई थी। दोनों की शादी की बात तय थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच परिस्थितियां बदल गईं।

Kaushambi: बहन को छोड़ने गया था मासूम, स्कूली वैन की चपेट में आने से गई जान, परिजनों ने लगाया जाम

रिकॉर्डिंग भेजे जाने के बाद शादी से किया इनकार

बताया जा रहा है कि अवधेश के जीजा राजू निवासी कोटिया के यहां पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अवधेश द्वारा अपनी होने वाली पत्नी अनूपा से कही गई किसी बात की रिकॉर्डिंग राजू ने अवधेश को भेज दी। इसके बाद अवधेश ने अनूपा से शादी करने से इनकार कर दिया।

Kaushambi: गलत मेडिकल रिपोर्ट पर कौशाम्बी में बवाल, कलेक्ट्रेट पहुंचे परिजन; संचालक पर कार्रवाई की मांग

निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय की पानी की टंकी पर चढ़ी युवती

शादी से इनकार किए जाने से आहत होकर अनूपा शनिवार को मखऊपुर गांव स्थित निर्माणाधीन ग्राम न्यायालय परिसर पहुंची और वहां बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती को टंकी पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने युवती को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सकुशल नीचे उतार लिया।

Location :  Kaushambi

Published :  31 October 2026, 12:50 PM IST

Advertisement