गोरखपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम दीपक मीणा ने दिलाई शपथ, सरदार पटेल को पुष्प अर्पित कर किया नमन
गोरखपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कलेक्ट्रेट में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान डीएम ने देश की एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।