Mainpuri Bakrid Alert: बकरीद से पहले मैनपुरी में सख्ती, डीएम का साफ संदेश- सड़कों पर नमाज नहीं, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
मैनपुरी में बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने पीस कमेटी की बैठकों में सुरक्षा व्यवस्था, नमाज स्थल निर्धारण और कुर्बानी नियमों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।