हिंदी
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस
Lucknow: उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 18 पीसीएस अफसरों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग ने ट्रांसफर पाए इन अधिकारियों को तत्काल तैनाती का निर्देश दिया है। इस आशय की जानकारी राज्य के कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने दी है। इनमें सात महिला अधिकारियों का भी तबादला किया गया है।
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार PCS सुरभि शर्मा SDM कानपुर देहात को उपजिलाधिकारी बागपत बनाया गया। पुष्पेंद्र पटेल SDM गाज़ीपुर को SDM अम्बेडकर नगर भेजा गया। शुभम यादव उपजिलाधिकारी उन्नाव को SDM बुलन्दशहर बनाया गया है।
PCS प्रतिभा मिश्रा SDM वाराणसी को SDM कानपुर देहात तैनात किया गया। PCS गोपाल शर्मा SDM मैनपुरी को उपजिलाधिकारी बरेली बनाया गया। PCS मिथलेश कुमार तिवारी SDM रायबरेली को SDM मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई।
लखनऊ के बाबा बुद्धेश्वर मंदिर में फिर चोरी, चार दिन में दूसरी वारदात से मचा हड़कंप
PCS मिथलेश कुमार तिवारी SDM रायबरेली को SDM मैनपुरी बनाया गया है। PCS लवलीत कौर SDM हाथरस को OSD ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बनाया गया। PCS पुष्पनाथ चौधरी SDM अमरोहा को SDM उन्नाव तबादला किया गया।
PCS आकांक्षा गौतम को सीतापुर से सोनभद्र का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। PCS शिखा शुक्ला को सीतापुर से कानपुर नगर का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।
कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से सभी अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द अपने नए पद पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Lucknow
Published : 13 July 2026, 12:06 AM IST