Smriti Mandhana बनीं Team India की नई कप्तान, जिम्मेदारी मिलते ही हरमनप्रीत कौर को दिया खास धन्यवाद

स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया स्थायी कप्तान बनाया गया है। हरमनप्रीत कौर के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद BCCI ने मंधाना को यह जिम्मेदारी सौंपी। कप्तान बनते ही मंधाना ने हरमनप्रीत कौर के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने का संकल्प जताया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 7 October 2026, 6:25 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नया कप्तान मिल गया है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया की नई स्थायी कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हरमनप्रीत कौर के सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया है।

मंधाना पहले भी हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभाल चुकी हैं। अब उन्हें स्थायी रूप से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे पहले वह टीम की उपकप्तान भी रह चुकी हैं।

पहले भी संभाल चुकी हैं Team India की कमान

स्मृति मंधाना के पास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का अनुभव पहले से मौजूद है। वह अब तक भारत के लिए 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय और चार वनडे मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं। मंधाना को लंबे समय से भारतीय महिला टीम के नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा था। हरमनप्रीत कौर की डिप्टी के तौर पर उन्होंने टीम के साथ काम किया और उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा मंधाना के पास विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी कप्तानी का अनुभव है। उनकी अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दो बार खिताब जीता है। अब WPL में नेतृत्व के अनुभव के बाद मंधाना के सामने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीनों फॉर्मेट में आगे ले जाने की चुनौती होगी।

फर्जी पोस्टर से AI VIDEO तक… पुलिस अधिकारी को बदनाम करने वाला नदीम गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा

कप्तान बनते ही Smriti Mandhana ने जताई खुशी

भारतीय महिला टीम की कप्तान बनाए जाने के बाद स्मृति मंधाना ने इस जिम्मेदारी को अपने लिए सम्मान बताया। उन्होंने BCCI, चयनकर्ताओं, टीम साथियों और अपने सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

मंधाना ने कहा कि भारत की कप्तानी करना उनके लिए बेहद खास है और टीम को लीड करने का अवसर उनके लिए बहुत कीमती है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की बात कही।

अचानक हिलने लगी धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में महसूस हुए भूकंप के झटके

हरमनप्रीत कौर को भी दिया खास धन्यवाद

नई कप्तान ने अपनी पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के योगदान को भी याद किया। मंधाना ने कहा कि हरमनप्रीत ने कई वर्षों तक शानदार तरीके से टीम का नेतृत्व किया और टीम की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहीं।

मंधाना ने कहा कि वह कप्तानी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को समझती हैं और टीम के साथ काम करने, सीखने तथा भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हैं।

Location :  New Delhi

Published :  7 October 2026, 6:20 AM IST

Advertisement