Smriti Mandhana: कप्तानी मिलने के बाद भी नहीं बदलेगा स्मृति मंधाना का अंदाज, जिम्बाब्वे सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

स्मृति मंधाना ने कप्तानी मिलने और अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है। 16 अक्टूबर से जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले उन्होंने कहा कि कप्तानी से उनका आक्रामक अंदाज नहीं बदलेगा और टीम को 10 प्रतिशत सुधार करना है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 October 2026, 11:43 AM IST
google-preferred

New Delhi: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई फुल टाइम कप्तान स्मृति मंधाना ने अपनी जिम्मेदारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी के अंदाज को नहीं बदलेगा। मंधाना के मुताबिक, उन्हें कप्तानी मिलने की जानकारी उसी दिन मिली, जिस दिन इसका आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया।

इससे एक दिन पहले टीम को लेकर समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, हेड कोच अमोल मजूमदार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे।

समीक्षा बैठक में अगले दो-तीन साल की रणनीति पर चर्चा

स्मृति मंधाना ने बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने कोच अमोल मजूमदार और हरमनप्रीत कौर के साथ टीम की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। बातचीत में अगले दो से तीन वर्षों में होने वाले बड़े टूर्नामेंट और टीम की रणनीति जैसे अहम मुद्दे शामिल रहे।

Asian Games 2026 Final: मंधाना का तूफान, शेफाली-ऋचा की आतिशी पारी, श्रीलंका को 217 रनों का लक्ष्य

कप्तानी की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मंधाना के सामने टीम को बेहतर दिशा देने और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाने की चुनौती होगी। हालांकि, उनके बयान से साफ है कि वह अपनी बल्लेबाजी की स्वाभाविक शैली को बरकरार रखना चाहती हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 अक्टूबर से सीरीज

फुल टाइम कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम की पहली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी। तीन मैचों की टी20 सीरीज 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सीरीज से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंधाना ने कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर अपनी सोच रखी।

उनके लिए यह सीरीज नई जिम्मेदारी के साथ टीम की तैयारियों को परखने का भी मौका होगी। भारतीय टीम इस मुकाबले में किस रणनीति के साथ उतरेगी, इस पर क्रिकेट प्रशंसकों की नजर रहेगी।

'गेंद मेरे जोन में होगी तो मारूंगी'

कप्तानी मिलने के बाद क्या उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी में बदलाव आएगा? इस सवाल पर स्मृति मंधाना ने कहा कि मैदान पर कप्तान बनने से उनकी बल्लेबाजी की सोच नहीं बदलनी चाहिए। उन्होंने अपने बचपन के कोच की सीख का जिक्र करते हुए कहा कि बल्लेबाजी करने उतरते समय खिलाड़ी को अपने ऊपर जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

मंधाना ने कहा, "जब भी गेंद मेरे जोन में होगी तो मारूंगी और उसी अंदाज में खेलूंगी, जैसी टीम के लिए जरूरत होगी।" उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि वह आक्रामक बल्लेबाजी और टीम की जरूरत के बीच संतुलन बनाए रखना चाहती हैं। कप्तानी के बावजूद उनका लक्ष्य अपनी स्वाभाविक शैली में खेलना रहेगा।

Asian Games 2026: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, श्रीलंका के खिलाफ मंधाना-शेफाली की तूफानी शुरुआत

टी20 टीम में 10 प्रतिशत सुधार चाहती हैं कप्तान

स्मृति मंधाना ने कहा कि वह पहले भी टीम के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रही हैं, इसलिए कप्तानी उनके लिए पूरी तरह नई जिम्मेदारी नहीं है। टी20 क्रिकेट को लेकर उन्होंने माना कि टीम अच्छी स्थिति में है, लेकिन अभी 10 प्रतिशत सुधार की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस बात को समझती हैं। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में यह देखना दिलचस्प होगा कि नई कप्तान के नेतृत्व में भारतीय टीम अपने खेल को कितना बेहतर कर पाती है।

Location :  New Delhi

Published :  15 October 2026, 11:43 AM IST

Advertisement