Women’s World Cup: भारत-बांग्लादेश मुकाबले में फिर बरसी बारिश, उमा छेत्री ने किया वनडे डेब्यू
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। मैच के दौरान बारिश ने खेल में बार-बार बाधा डाली, जिसके चलते ओवर घटाने पड़े। भारत से उमा छेत्री ने वनडे डेब्यू किया, जबकि राधा यादव और अमनजोत कौर को भी मौका मिला।