स्नेह राणा के चौके की मदद से क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स मैदान पर 142 साल में पहली बार खेले गए महिला टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से रौंद दिया। यास्तिका भाटिया के शतक और क्रांति गौड़ के शानदार 7 विकेटों की बदौलत टीम इंडिया ने टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड पर अपनी अजेय बादशाहत बरकरार रखी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 July 2026, 5:42 PM IST
google-preferred

New Delhi: क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में भारतीय महिला टीम ने स्नेह राणा के चौके की मदद से इंग्लैंड को चौथे दिन 270 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। स्नेह राणा ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाएं, जबकि पूरे मैच में क्रांति गौड़ ने क्रिकेट के मक्का के मैदान पर क्रांति करते हुए अपनी झोली में 7 विकेट झटके। इसके अलावा, यास्तिका भाटिया मैच के तीसरे दिन चौथी पारी में 113 रन के ऐतिहासिक पारी खेलकर इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया था।

भारत की टीम अपराजित

मैच की पूरा बात करें, तो इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन के बड़े स्कोर का पीछा करना था। इंग्लैंड ने आज चौथे दिन अपनी दूसरी पारी पांच विकेट से आगे बढ़ाई, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाज हथियार डालते नजर आईं। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने गेंदबाजों का अच्छा साथ देते हुआ इंग्लैंड की टीम को पश्त कर दिया और लाल गेंद के क्रिकेट में अपनी शानदार उपलब्धि हासिल की। भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक 11 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत की टीम अभी तक अपराजित है।

ये भी पढ़ें - मेरठ में बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव, क्रिकेटर प्रवीण कुमार के घर में घुसा सांप

457 रन के लक्ष्य के सामने बिखरा इंग्लैंड

भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम क्रांति गौड़ की गेंदबाजी के सामने 170 रन ही जुटा पाई थी। क्रांति गौड़ ने 5 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में 115 रन की बढ़त लेने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 7 विकेट पर 341 रन बनाकर घोषित कर दी थी और इंग्लैंड को 457 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लिश टीम 186 रन पर सिमट गई।

ये भी पढ़ें - क्रिकेट जगत में सनसनी: INDW vs ENGW टेस्ट के बीच वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हीदर नाइट ने किया संन्यास का ऐलान

142 वर्षों में पहली बार खेला गया महिला टेस्ट

लॉर्ड्स के मैदान पर 142 वर्ष में पहली बार महिला टेस्ट मैच खेला गया, जिसमें भारत ने मेजबान इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

Location :  New Delhi

Published :  13 July 2026, 5:41 PM IST

Advertisement