Lords Test Day 1: दीप्ति, हरमनप्रीत और स्मृति की तिकड़ी ने लॉर्ड्स में मचाया धमाल, भारत का पलड़ा भारी
लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 285 रन बनाए और बाद में इंग्लैंड को शुरुआती झटका भी दिया।