हिंदी
राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: 6 राज्यों में नए राज्यपाल
New Delhi: राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने सोमवार को 6 राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन नियुक्तियों का प्रभाव संबंधित राज्यपालों के पदभार संभालने की तारीख से होगा।
Appointment of New Governors:
1. Dushyant Gautam appointed Governor of Sikkim.
2. Braj Mohan Ram appointed Governor of Odisha
3. Sudha Yadav to be Karnataka Governor
4. Dhal Singh Bisen appointed Governor of Uttarakhand
5. Rajendra Vishwanath Arlekar to be new Governor of Tamil Nadu— Dynamite News (@DynamiteNews_) October 12, 2026
गौरतलब है कि ओम प्रकाश माथुर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान से पूर्व राज्यसभा सांसद हैं। उन्हें जुलाई 2024 में सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अब उन्हें केरल भेजा गया है।
राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर इससे पहले केरल के राज्यपाल के तौर पर कार्यरत थे। वह गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बिहार व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं। जनवरी 2025 से केरल के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे आर्लेकर को अब तमिलनाडु का पूर्णकालिक राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आर.एन. रवि के मार्च में पश्चिम बंगाल स्थानांतरित होने के बाद आर्लेकर तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बिसेन, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) की जगह लेंगे। वहीं बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद गौतम सिक्किम में ओम प्रकाश माथुर की जगह लेंगे।
Location : New Delhi
Published : 12 October 2026, 10:57 PM IST