Maharajganj News: महराजगंज में कुड़हन नाले के किनारे मिली महिला की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के कौलहीं गांव के पास कुड़हन नाले के किनारे गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।