कौशाम्बी की यमुना नदी में नहाने गए थे 5 दोस्त, लेकिन भगवान को था कुछ और ही मंजूर, लाशों को देखकर आंसू नहीं रोक पाए लोग
कौशाम्बी के सराय अकिल थाना क्षेत्र स्थित छेकवा यमुना घाट पर नहाने गए पांच युवकों में से दो की डूबकर मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय नाविकों ने रेस्क्यू किया, लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका। गांव में शोक का माहौल है।