कौशांबी में ये कैसा प्यार: भाई ही मनाना चाहता था बहन के साथ सुहागरात, किसी और से कर दी शादी तो सुला दी मौत की नींद

कौशांबी के ऊनो गांव में एकतरफा प्यार में युवक ने अपनी मौसी की बेटी दीपिका तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा के लिए मायके आई दीपिका की हत्या से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। आरोपी अरुण कुमार मिश्रा वारदात के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 November 2025, 1:12 PM IST
google-preferred

Kaushambi: कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ऊनो गांव में गुरुवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया। यहां एक युवक ने कथित रूप से एकतरफा प्यार में अपनी मौसी की बेटी और विवाहित महिला दीपिका तिवारी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी। पूजा के सिलसिले में मायके आई दीपिका को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उसे अपनी ही रिश्तेदारी से ऐसी घातक चोट मिलेगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दीपिका तिवारी की शादी वर्ष 2023 में लखनऊ के दुबग्गा चौराहे निवासी शिवम तिवारी से हुई थी। शादी के बाद से दीपिका लखनऊ में ही रह रही थी। उसका डेढ़ साल का बेटा मृदुल भी उसके साथ था। मृदुल का जन्म कौशांबी के मायके में ही हुआ था, इसलिए दीपिका बेटे के लिए मनौती की पूजा कराने गुरुवार को यहां आई थी। शुक्रवार को उसके वापस लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही लिखा था।

भाजपा ने यूपी को दिए 14 नए जिलाध्यक्ष, देखें किसको कहां से मिली जिम्मेदारी

घटना के समय दीपिका की मौसी सुमन का बेटा अरुण कुमार मिश्रा उर्फ नान भैय्या पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था। दीपिका की मां सुषमा देवी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे अरुण उनके घर पहुंचा और मृदुल को बाइक से घुमाने की बात कही। पारिवारिक रिश्तेदारी के चलते किसी ने उस पर शक नहीं किया। वह बच्चे को लेकर करीब दो घंटे तक बाहर रहा।

लेकिन जैसे ही अरुण बच्चे को लेकर वापस लौटा, उसने अचानक अपना असली इरादा दिखा दिया। परिजनों के मुताबिक, घर में प्रवेश करते ही उसने जेब से तमंचा निकाला और दीपिका के सिर पर नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही दीपिका मौके पर ही ढेर हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से सख्ती के साथ पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली के करोग बाग में पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 सालों से चल रही थी अवैध मोबाइल फैक्ट्री, अंदर पहुंची टीम तो उड़ गए होश

परिजनों का कहना है कि अरुण कुमार का दीपिका पर वर्षों से एकतरफा प्यार था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने उसकी इस इच्छा को स्वीकार नहीं किया। दीपिका की शादी शिवम तिवारी से होने के बाद अरुण काफी नाराज रहता था। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अरुण का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था। वह दीपिका की शादी के बाद से चिड़चिड़ापन और आक्रोश दिखाता था। हालांकि, किसी ने यह अंदाजा नहीं लगाया था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। वारदात की जानकारी मिलते ही मंझनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सबूत जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Location : 
  • Kaushambi

Published : 
  • 27 November 2025, 1:12 PM IST