हिंदी
शराब के नशे में आये दिन अपनी सौतेली माँ से मारपीट करने वाले बेटे को उसके पिता और उसकी माँ ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दंपत्ति को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है। इस घटना से हड़कंप मच गया। पढिये यह खबर
रायबरेली: शराब के नशे में आये दिन अपनी सौतेली माँ से मारपीट करने वाले बेटे को उसके पिता और उसकी माँ ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में दंपत्ति को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरास्त में भेज दिया है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के मुताबिक, मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को थाना बछरावां पर डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रानीखेड़ा में रोशन लाल उम्र 24 वर्ष पुत्र छेदालाल का शव घर के बाहर वाले कमरे में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसके बाद साक्षी संकलन कर घटना के सभी बिंदुओं पर जनता से जांच की गई।
मृतक का गांव के ही लोगों से झगड़ा
थाना बछरावां पुलिस द्वारा युवक की मौत का सही कारण पता करने के लिए शव को कब्जे के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इसके बाद मृतक के पिता छेदालाल की तहरीर पर शत्रुघ्न सोनकर नीरज और नन्हके पुत्र देवतादिन निवासी रानीखेड़ा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि जांच में विवेचना के आधार पर पूछताछ के दौरान पता लगा कि मृतक रोशन लाल आए दिन शराब के नशे में अपनी सौतेली मां अर्चना के साथ मारपीट में गाली गलौज किया करता था घटना के दिन पूर्व में मृतक का गांव के ही लोगों से झगड़ा हुआ था।
अग्रिम कार्रवाही
इसी बात का फायदा उठाकर रोशन लाल के पिता वह उसकी सौतेली मां ने। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद से मृतक रोशन लाल का मोबाइल गायब था जो की अभियुक्त अर्चना की निशान दही पर 3 मार्च को अभिक्तों के घर से 300 मीटर दूर गेहूं के खेत से बरामद कर लिया गया इस मामले में पुलिस ने छेदालाल और उसकी पत्नी अर्चना निवासी रानीखेड़ा मजरे कुर्री थाना बछरावां को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाही की है।