जिस फ्रॉक को लेकर हुआ विवाद, वही पहनकर फिर सामने आईं निलंबित दरोगा अनु; बोलीं- ‘मां के साथ खरीदी थी, अब जांच करा लो’
मेरठ में सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के आरोप में निलंबित दरोगा अनु कॉलिस ने वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी है। अनु का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रही फ्रॉक उन्होंने अपनी मां के साथ आगरा से खरीदी थी और उनके परिवार को उनके कपड़ों से कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने बिना अनुमति फोटो-वीडियो इस्तेमाल करने और धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है।