हिंदी
मेरठ और दिल्ली के बीच सफर अब तेज, आसान और हाईटेक होने जा रहा है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के संपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को मेरठ के बेगमपुल से दिल्ली के सराय काले खां तक एक घंटे से भी कम समय में पहुंचाएगी।
नमो भारत से बदलेगी दूरी (Image source: Google)
Meerut: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए 22 फरवरी का दिन ऐतिहासिक साबित हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ में प्रस्तावित रैली के दौरान नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के संपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं। इसके शुरू होते ही मेरठ से दिल्ली के सराय काले खां तक की दूरी एक घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी।
160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। अभी मेरठ से दिल्ली पहुंचने में सड़क मार्ग से दो से तीन घंटे तक लग जाते हैं, लेकिन इस हाईस्पीड कॉरिडोर के बाद समय में भारी कमी आएगी।
मेरठ का बेगमपुल स्टेशन इस कॉरिडोर का प्रमुख केंद्र होगा। मुख्य मार्ग से करीब 65 फीट नीचे बना यह स्टेशन 246 मीटर लंबा और 24.5 मीटर चौड़ा है। चार मंजिला इस स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, टिकट काउंटर, वेंडिंग मशीन और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।
Gorakhpur News: मंदिर परिसर में चेकिंग के दौरान विवाद; युवक की हरकत से फैली अफवाहें, पढ़ें पूरी खबर
स्टेशन पर चार प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम रहे। टिकट लेने के बाद यात्री सुरक्षा जांच पार कर सीधे नमो भारत ट्रेन में सवार हो सकेंगे। स्टेशन की डिजाइन ऐसी बनाई गई है कि भीड़ के बावजूद संचालन सुचारु बना रहे।
नमो भारत कॉरिडोर का सबसे बड़ा फायदा मेडिकल इमरजेंसी के मामलों में देखने को मिलेगा। अब गंभीर मरीजों को दिल्ली ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की जरूरत कम पड़ेगी। स्टेशन की लिफ्ट और प्लेटफॉर्म को इस तरह डिजाइन किया गया है कि स्ट्रेचर पर मरीज को आसानी से ट्रेन तक पहुंचाया जा सके।
Gorakhpur News: गगहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मर्डर केस का आरोपी हथियार समेत दबोचा
कुल 82 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 16 स्टेशन बनाए गए हैं। मेरठ क्षेत्र में करीब 23 किलोमीटर के दायरे में चार नमो भारत और 13 मेरठ मेट्रो स्टेशन होंगे। अभी मेरठ साउथ तक नमो भारत का संचालन हो रहा है, जबकि मोदीपुरम तक ट्रायल जारी है। कॉरिडोर के शुरू होने से रोजगार, व्यापार और शिक्षा के अवसर भी बढ़ेंगे। रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों के लिए यह परियोजना गेमचेंजर साबित होगी। हाईस्पीड, सुरक्षित और समयबद्ध सफर के साथ मेरठ और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी का नया दौर जल्द ही शुरू होने वाला है।