Meerut Metro: नमो भारत से बदलेगी दूरी: मेरठ से दिल्ली अब पलक झपकते ही…
मेरठ और दिल्ली के बीच सफर अब तेज, आसान और हाईटेक होने जा रहा है। 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो के संपूर्ण कॉरिडोर का उद्घाटन कर सकते हैं। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली यह ट्रेन यात्रियों को मेरठ के बेगमपुल से दिल्ली के सराय काले खां तक एक घंटे से भी कम समय में पहुंचाएगी।