IND vs PAK: इशान किशन की तूफानी पारी, पावरप्ले में ही पाकिस्तान की टूटी कमर

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में इशान किशन ने ओपनर की भूमिका निभाते हुए ऐसी पारी खेली जिसने मैच का रुख ही बदल दिया। पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी कर उन्होंने भारतीय पारी को मजबूत नींव दी और पाकिस्तानी गेंदबाजों को दबाव में ला दिया। 40 गेंदों पर 77 रन की उनकी विस्फोटक पारी भारत की बड़ी जीत की आधारशिला बनी।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 16 February 2026, 2:06 AM IST
google-preferred

New Delhi: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की धीमी पिच पर जहां बल्लेबाजी आसान नहीं थी, वहां इशान किशन ने ओपनर के तौर पर बेखौफ अंदाज अपनाया। किशन ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों पर हमला बोला और नई गेंद का पूरा फायदा उठाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण भारत ने पावरप्ले में मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिससे मध्यक्रम पर दबाव नहीं आया। कठिन पिच पर उनकी टाइमिंग और शॉट चयन ने पाकिस्तानी कप्तान की रणनीति को पूरी तरह विफल कर दिया। किशन ने केवल रन ही नहीं बनाए, बल्कि मैच की गति भी तय की। शुरुआती ओवरों में बाउंड्री लगाकर उन्होंने गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी, जिसका फायदा बाद में भारतीय बल्लेबाजों को मिला।

40 गेंदों पर 77 रन

इशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर न सिर्फ भारत को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सहायता की, बल्कि टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबलों की सबसे यादगार पारियों में अपनी जगह बना ली। मौच के दौरान किशन ने अपनी पारी में चौकों और छक्कों की भरमार के साथ स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख बनाए रखा।

यह स्कोर भारत-पाक टी20 विश्व कप इतिहास के उच्च व्यक्तिगत स्कोरों में शामिल हो गया। उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अभिषेक शर्मा का विकेट गिरने के बाद भी रनगति धीमी नहीं होने दी और लगातार स्ट्राइक रोटेट करते हुए बड़े शॉट लगाए।

India Vs Pak: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को कोलंबो में किया चित, भारत की जोरदार जीत, जानिए मैच की खास बातें

गेंदबाजों को मिला बड़ा लक्ष्य

ओपनर की भूमिका में किशन ने सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन नहीं किया, बल्कि टीम के लिए टोन सेट किया। उनके रन के कारण भारतीय गेंदबाजों के पास बड़ा स्कोर बचाने का मौका मिला। बाद में गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 114 रन पर समेटकर 61 रन की बड़ी जीत दिलाई। इस मैच से पहले केंद्रीय अनुबंध में जगह न मिलने को लेकर चर्चा थी, लेकिन किशन ने अपने बल्ले से जवाब देते हुए दिखा दिया कि बड़े मैचों के खिलाड़ी वही होते हैं जो दबाव में प्रदर्शन करें।

बड़े मैच का बड़ा खिलाड़ी

इशान किशन की यह पारी केवल एक जीत का हिस्सा नहीं थी, बल्कि यह उस मानसिकता का प्रतीक थी जिसके साथ उन्होंने पाकिस्तान जैसे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेला। ओपनर के तौर पर उनकी आक्रामक सोच ने भारत को शुरुआत से बढ़त दिलाई और मैच एकतरफा बना दिया।

T20 World Cup Ind vs Pak: भारत ने ठोके 175 रन, पाकिस्तान के सामने 176 का लक्ष्य

प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब उनके नाम रहा और उन्होंने साबित कर दिया कि पावरप्ले में सकारात्मक बल्लेबाजी ही टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा हथियार है। इस प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को टूर्नामेंट में नई ऊर्जा मिली है और किशन का आत्मविश्वास टीम के लिए बड़ा संकेत है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 16 February 2026, 2:06 AM IST

Advertisement
Advertisement