Abhishek Sharma Birthday: 4 साल की उम्र में उठाया बल्ला, युवराज की एक सलाह ने बदली किस्मत, आज बना तूफानी बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने महज चार साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थाम लिया था। पिता के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की और युवराज सिंह के मार्गदर्शन में अपने खेल को नई ऊंचाई दी। आज वह टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज हैं और टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बना चुके हैं।