हिंदी
दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर: गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोराबार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुधांशु सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ सूरज निषाद और डब्लू निषाद के रूप में हुई है, जो जंगल रामलखना बिनटोलिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
खोराबार में मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक, वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि दोनों अभियुक्तों ने उनके भतीजे को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से डंडे से हमला कर दिया। मारपीट की घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर थाना खोराबार में मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच तेज की और दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
लगातार अभियान
इस मामले में मु0अ0सं0 55/2026 के तहत बीएनएस की धारा 352, 126(2), 109(1), 351(3) और 115(2) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष सिंह के साथ कांस्टेबल पिन्टू चौहान, कांस्टेबल ओमप्रकाश वर्मा और हेड कांस्टेबल बृजेश शामिल रहे। टीम की सक्रियता और तत्परता की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।
कठोर कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की विवेचना जारी है और साक्ष्यों के आधार पर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच संदेश गया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त रवैया अपनाए हुए है और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी
Location : गोरखपुर
Published : 15 February 2026, 9:19 PM IST
Topics : Khorabar Police Latest News up crime UP News