Ramnagar Crime: सहारे का झांसा देकर विधवा के साथ शोषण, रामनगर से चौंकाने वाला मामला

रामनगर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने रिश्ते के भतीजे पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने सहानुभूति दिखाकर भरोसा जीता और नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 13 February 2026, 6:32 PM IST
google-preferred

Ramnagar: उत्तराखंड़ के रामनगर क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने रिश्ते में लगने वाले भतीजे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के अनुसार उसके पति का निधन वर्ष 2016 में हो गया था, जिसके बाद वह मानसिक रूप से कमजोर और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थी। उसका छोटा बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जबकि बड़ा बेटा नशे की लत के कारण कई बार जेल जा चुका है।

महिला का आरोप है कि इसी कठिन परिस्थिति का फायदा उठाते हुए पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने सहानुभूति जताई और खुद को उसका सहारा बताया। उसने महिला और उसके बच्चों की जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिलाकर धीरे-धीरे उसका विश्वास जीत लिया।

होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने बड़े बेटे की जमानत कराने के बहाने उसे ढिकुली स्थित एक होटल में बुलाया। वहां कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बिना जानकारी के अश्लील वीडियो बना लिया।

Auto News: इस दिन लॉन्च होगी Tata Punch EV Facelift, नए फीचर्स और ADAS के साथ बनेगी और दमदार

इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। सामाजिक बदनामी के डर से महिला लंबे समय तक चुप रही। वर्ष 2022 में विरोध करने पर आरोपी की पत्नी और अन्य लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। उस समय समझौते के बाद आरोपी ने वीडियो डिलीट करने का आश्वासन दिया था।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

महिला का कहना है कि हाल ही में आरोपी ने दोबारा फोन कर वीडियो अपने पास होने की बात कही और होटल में मिलने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी और उसके परिजन अंधविश्वास फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे और अन्य लोगों से संबंध बनाने का दबाव भी बनाया।

UP Crime News: सोनभद्र में हत्या और चोरी मामले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार आरोपी ने खोल कई राज

मामले में क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और धारा 173 बीएनएसएस सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Location : 
  • Ramnagar

Published : 
  • 13 February 2026, 6:32 PM IST

Advertisement
Advertisement